परिषद शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे कार्यकर्ताओं का विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

परिषद शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे कार्यकर्ताओं का विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया स्वागत | New India Times

बाड़ी विश्व हिंदू परिषद द्वारा कोटा में आयोजित किये गये 10 दिवसीय परिषद शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष महेश भटेले एवं वरिष्ठ सत्संग प्रमुख योगेंद्र शिवहरे का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला एवं पटका पहनाकर जयघोष के साथ स्वागत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष महेश भटेले ने बताया कोटा में 1 जून से 10 जून तक आयोजित हुए शिक्षा वर्ग में सनातन संस्कृति की सुरक्षा एवं संरक्षण एवं युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिये प्रेरित करने एवं समस्त हिंदू समाज को मुख्य धारा में लाकर देश की प्रगति में योगदान के लिए किस प्रकार तैयार किया जाए इस बात पर जोर दिया गया एवं सनातन संस्कृति को पोषित करने वाले धर्म ग्रंथों का वैदिक रीति से प्रचार प्रसार किया जाए इस पर बल दिया गया और किस प्रकार हम अपने आगे आने वाली पीढ़ियों को संस्कार द्वारा पोषित कर सकते हैं इस बारे में जानकारी दी गई उनके स्वागत में डॉ जितेंद्र शर्मा नगर अध्यक्ष, प्रीतम यादव, नरेंद्र यादव, पिंकी यादव, एडवोकेट महेश शर्मा, करुणा शर्मा, महावीर विधौलिया, बनवारी लाल शिवहरे, सूबेदार मुकेश शर्मा, दारा सिंह पचौरी, डॉ. अशोक दीक्षित, चिम्मन दास, राजेश समाधिया, माता प्रसाद राजोरिया, लवकेश राजोरिया आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article