नेशनल लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार जाधव साहब के न्यायालय में धारा 125 के अंतर्गत लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नेशनल लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार जाधव साहब के न्यायालय में धारा 125 के अंतर्गत लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण | New India Times

थांदला न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण क्रमांक 84/2021 प्रार्थीया श्रीमती सोमी डामोर पति सुरेश डामोर निवासी कचलदरा के द्वारा भरण पोषण की सहायता हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थांदला के समक्ष धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आवेदन सुरेश डामोर पिता मडिया डामोर निवासी कचलदरा के विरुद्ध प्रस्तुत किया गया था।

नेशनल लोक अदालत के जरिए प्रकरण समाप्त करवाने हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार जाधव साहब एवं प्रकरण में प्रार्थीया की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम शेरानी द्वारा पक्षकारों को समझाइश देकर समझौता करवा कर दोनों पक्ष राजीनामा करने एवं साथ में निवास करने एवं अपना वैवाहिक जीवन का निर्वाह करने हेतु तैयार हो गए।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे को फूलों की माला पहनाई और खुशी-खुशी न्यायालय से इस आश्वासन के साथ रवाना हुए कि भविष्य में अब कोई भी विवाद नहीं करेंगे।
इस अवसर पर मोहम्मद निसार शेरानी, धामन मैडम, न्यायालय कर्मचारी अर्जुन सिंह मेरावत, पंकज पड़दा आदि भी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article