इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

इकरा एज्युकेशन सोसायटी द्वारा संचालित इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल ने एसएससी (दसवीं) बोर्ड परीक्षा में 91.80 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 158 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जिससे संस्था की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा एक बार फिर कायम रही।
परीक्षा परिणाम में पिंजारी रज़ा ज़ाकिर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फरीहा मोहम्मद शाहीन शेख ने 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। अब्दुलमुकीद जावेद शेख ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शेख अंशरा जावेद अहमद एवं शाह आयेशा आबिद ने 88.60 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। शेख मोहम्मद जियान फिरोज ने 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में स्कूल परिसर में भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इकरा एज्युकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार, उपसचिव अब्दुल रशीद शेख, प्रा. जफर शेख, अमीनुद्दीन शेख, अब्दुल अज़ीज़ सालार, मजीद मेमन, गुलाम नबी बागबान, तारिक शेख, अनीस शेख एवं आसिफ शाह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रियाज़ शाह, पर्यवेक्षक शेख ज़ाकिर, कक्षा 10 के शिक्षक खान अतीकुल्ला एवं सय्यद इर्तकाज़ अहमद के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की इस सफलता से पूरे परिसर में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है।

