मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शनिवार सुबह करीब 7 बजे सेहरामऊ थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी कौशल चांदापुर रोड स्थित बरेली मोड़ के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब 3 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
सीमा नाम की महिला ने बताया कि उसके पति सोनू की 7 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी शादी देवर कौशल से कराने का आश्वासन दिया था। महिला का आरोप है कि कौशल ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन अब परिवार वाले उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रहे हैं।
इसी विवाद और तनाव के चलते कौशल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

