नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पूरे राज्य में सबसे अधिक सिंचाई व्यवस्था से लैस जामनेर तहसील की 40 फीसद कृषी भूमि सिंचाई के अभाव से सूखाग्रस्त है। शेंदुर्नी, वाघारी, फत्तेपुर का पूर्वी इलाका नेरी पश्चिम में शामिल गांवों के खेत सूखा श्रेणी में आते हैं। इन्हीं गांवों की पेयजल योजनाओं पर 1995 से अब तक सरकारी तिजोरी से पानी के जैसा पैसा बहाने के बाद भी लोगों को पीने के पानी के लिए हफ़्तों तक राह जोतनी पड़ती है। कई गांवों में हर साल मई – जून महीने में पानी आपूर्ति के लिए ठेके पर टैंकर लगाने पड़ते हैं जिसका बिल सरकारी तिजोरी से पे किया जाता है। सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक इस साल 75 गांवों में जलसंकट गहरा सकता है। भारत निर्माण में मंजूर 74 में से 25 प्रोजेक्ट अधर में लटके हैं। दर्जनों योजनाएं कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के कारण पिट चुकी है ! योजनाओ के बैड मेरिट के बाद चुनावी समर मे वर्कर्स की फौज को ताजा करने के लिए विकास के नाम पर 110 गांवो मे जलजीवन मिशन के तहत 100 करोड़ रुपए के ठेके बांटे गए हैं। कार्यकर्ता कम ठेकेदार ” सरकार का साथ पार्टी का विश्वास खुद का विकास ” इस थीम पर तरक्की कर रहे है अभी तो नेताजी भी दो करोड़ की आलीशान कार में चलने लगे है ! बहरहाल खेती के लिए 24 घंटा बिजली , सिंचाई के लिए भरपूर पानी, फसलो को उचित MSP दिलाने का वादा करने वाले मंत्री महाजन के भाषणों से समाज का प्रत्येक वर्ग इतना गदगद है कि उसे अब विपक्ष की कोई जरूरत नही है ! 12 TMC जल भंडारण की क्षमता रखने वाले वाघुर डैम में 100 फीसद पानी होने के बाद भी डैम के पानी का विनियोग करने में राजकीय नेतृत्व पूरी तरह से विफ़ल रहा है।
APMC में होगी टक्कर

जामनेर कृषी उपज मंडी संस्था के आम चुनावो मे भाजपा बनाम मवीआ सामना होने जा रहा है ! पूर्व NCP नेता ईश्वरलाल जैन से हाथ मिलाकर सहकार क्षेत्र मे पैर जमा चुकी भाजपा के लिए जैन के सहयोग की आवश्यकता अब खत्म हो चुकी है ! APMC चुनाव मे सभी सीटो पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारने के मूड़ मे है ! भाजपा के ख़िलाफ़ NCP नेता संजय गरुड़ ने मवीआ के रूप मे पैनल देने का प्रयास किया है ! यह चुनाव मवीआ के लिए अवसर है वही भाजपा के लिए उसकी एकतरफा जीत कायम रखने की चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है ! जिले मे गिरीश महाजन भाजपा के सर्वोच्च नेता है उनपर पार्टी द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव मे सीमावर्ती इलाको के सीटो को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ! कल परसो महाजन बेलगावी ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए वहां मौजूद रहे ! कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी की है। कर्नाटक के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 224 सदस्यीय विधानसभा मे कांग्रेस को 150 सीटें मिलेंगी।
