लाखों की लागत से बनने वाले पुलिया का विधायक ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लाखों की लागत से बनने वाले पुलिया का विधायक ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी | New India Times

विधायक सुनील उइके तामिया ब्लाक में कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी के विशेष सहयोग, आशिर्वाद एवं मार्गदर्शन से आम जनता के लिए पुलिया निर्माण की सौगात देने पहुँचे।
इस क्षेत्र में देश की आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायत डोब के ग्राम हिर्री में सेमरढाना भुजलिया नाला में पुलिया निर्माण जिसकी लागत 75.71 लाख की सौगात देने विधायक सुनील उइके, पर्यवेक्षक सहित सांगठनिक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ के साथ पहुँचे थे। पूरी कांग्रेस टीम के साथ पहुँचे विधायक ने पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जिसे देख ग्रामीणजनों में हर्ष व्‍याप्‍त था।

उन्होंने कहा कि वे अपने सांगठनिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दौरे के साथ साथ जरूरत के कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। जिन ग्रामों में रंगमंच, सड़क, पुलिया तथा स्कूल भवन, नल-जल योजना उपलब्ध नहीं है और जरूरत है वहाँ की भी कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुनील उईके के साथ पर्यवेक्षक जमील खान, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अहके, शोभाराम विश्वकर्मा, सतीष मिश्रा, जनपद सभापति पार्वती डेहरिया, सरपंच नीतू उइके, दुर्गापाल उइके, शारदा उइके, सुमरलाल सरपंच साजकुही, बलदेव धुर्वे सरपंच धूसावानी, भवानी जावरे, प्रीतम धुर्वे, फुलवती पूर्व जनपद सदस्य, राजेन्द्र सूर्यवंशी, भागचंद साहू, बल्लू सोनी, लोकेश डेहरिया सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article