बुरहानपुर के उपनगर लालबाग ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के उपनगर लालबाग ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर | New India Times

बुरहानपुर के ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा रविवार 2 अप्रैल 2023 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपनगर लालबाग के राजे छत्रपति शिवाजी महाराज मंगल भवन ने निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन माइक्रो विज़न एकेडमी और ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के युवा संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव एवं कांग्रेसी नेता श्री अमर यादव मुन्ना भैया के विशेष सहयोग से किया गया। शिविर में जांच के दौरान लोगों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया जिसमें 1500 से अधिक संख्या में मरीजों का हेल्थ चेकअप तथा प्राथमिक जांच की गई। जिसमें श्री ओपीडी, हड्डी रोग, त्वचा रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, नाक कान गला रोग, ईसीजी, शुगर, बीपी, सूखी खांसी, फिजियोथेरेपी की जांच की गई। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की पूरी टीम उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article