मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर चर्च से मिली जानकारी के मुताबिक यहां लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, अध्यात्मिक सेवा क्षेत्र में सेवा दी जाती थी। 1923 से लेकर 2023 तक 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इस मौके पर विभिन्न जगहों पर उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

मिशन हॉस्पिटल जो कि वर्षों से बंद पड़ा है जिसको लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया जिसमें बताया गया कि पुरजोर कोशिश जारी है जल्द से जल्द प्रारंभ होने के बाद स्थानीय वासियों को इसकी सुविधा मिलेगी जिसके लिए निरंतर कोशिश जारी है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए हॉस्पिटल जाना जाता था परंतु बंद होने के बाद से ही इसके लाभ के लिए स्थानीय वासी दर-दर भटक रहे हैं आज उम्मीद की एक नई किरण जागी है जोकि उजाला लेकर शहर को रोशन करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं का तांता लगा रहा।
