अडानी मामले पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर का आज होगा धरना प्रदर्शन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अडानी मामले पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर का आज होगा धरना प्रदर्शन | New India Times
बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक

अमेरिकी फाइनेंस रिसर्च कंपनी हिंडन वर्ग की अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराए जाने और संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग को लेकर देशव्यापी धरना प्रदर्शन की कड़ी में ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा आज 6 फरवरी 2023 को सुबह 11.30 बजे न्यू एसबीआई ब्रांच के सामने, राजपुरा गेट के बाहर, अंकिता टॉकीज के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि अडानी ग्रुप पर दुनिया के सबसे बड़े घोटाले का आरोप है और इस आरोप पर सरकार खामोश है। सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जांच नहीं कराई जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा 06/02/2023 को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article