रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह से व लोक निर्माण विभाग झाबुआ से रूबरू चर्चा कर मेघनगर से नागनवाट रोड का चौड़ीकरण की बात की। मुलाकात के दौरान विधायक भूरिया ने बताया कि पूर्व में भी मेरे द्वारा विभागीय व मुख्यमंत्री तक को रोड चौड़ीकरण को लेकर पत्र दिया गया है। उक्त मार्ग पर प्रतिदीन हजारों लोग तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, पुलिस विभाग व रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि जगहों पर आना जाना करते हैं साथ ही इस मार्ग पर धार्मिक स्थल हनुमानजी का मंदिर पिपल खुटा में होने से आए दिन भक्तों का तांता भी लगा रहता है।यह रोड सिंगल पट्टी होने से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती है।

ओवरलोड वाहन चलने से अनेकों बार दुर्घटना में मृत्यु भी हो जाती है जिसके चलते उक्त मार्ग को चोडा करना जरुरी है क्योंकि उक्त मार्ग पर माइनिंग कारपोरेशन एवं काजली डूंगरी में मैग्नीज की खदान होने से दिनभर लोडिंग वाहनों का भी आवागमन जारी रहता है।
इस दौरान विधायक वीर सिंह भूरिया के साथ जनपद पंचायत मेघनगर अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुनिया, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गौर सिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य रमिला कालू भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारसिंह डिंडोर, नवल सिंह नायक, कालू भूरिया, उदयसिंह हाडा, मुकेश मुनिया, सरपंच वसना, अली असगर बोहरा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे !
