रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रणी सेवाभावी राजेन्द्र श्रीवास्तव निरज भाई को वर्ष 2023 के कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान विक्षप्त असहाय बेबस लाचार तथा दिव्यांगजन के हितार्थ उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्कि न्यूज ,कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया है।
राजेन्द्र श्रीवास्तव को समूचे क्षेत्र में नीरज के नाम से प्रख्यात है निरज भाई कई वर्षों से ऐसे लोगों के लिए कार्यरत हैं। असहाय हो विक्षप्त रूप से अपना मानसिक संतुलन खोकर जगह जगह भटकते रहने वाले या मेले कुचेले स्थानों पर, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर दयनीय स्थिति में पढ़े लोगो का न सिर्फ कायाकल्प करते है बल्कि उनका पूरा ख्याल रख उन्हें उचित उपचार करवाते है व सोशल साइट्स के जरिये उनके घर ढूंढते है ,उन्हें सभी भटको को मिलाने वाला भी कहते है,जो अभी तक ऐसे ही 200 से अधिक भटके बिछड़े को परिवार से मिलाकर उनका पुनर्वास करा चुके हैं।
संस्था के संस्थापक वरुण रस्तोगी ने बताया कि राजेन्द्र श्रीवास्तव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
साथ ही हम विगत कई वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तिवो को प्रतिष्ठित कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित करते आ रहे हैं। संस्था का उद्देश्य देशवासियों में सेवा, सद्भावना देशप्रेम को बढ़ाना है।
