मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति | New India Times

देवरी नगर में आधुनिक एवं बेहतर शिक्षा के लिए ख्याति प्राप्त संस्था मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव स्कूली बच्चों की कलात्मक प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन के माध्यम से अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित जन समुदाय को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी देवरी सी.एल. वर्मा ने भगवती मां सरस्वती जी एवं भगवान श्रीगणेश जी का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक गोस्वामी, हेमलता रिछारिया, संस्था के संचालक अशोक साहू, आयुष साहू, पियूष एवं विद्यालय की प्राचार्या विद्या विश्वनाथन उपस्थित रहीं। सरस्वती वंदना पर कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने एवं गणेश वंदना पर कक्षा 8 के
विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। अन्य कार्यक्रमों में शिव तांडव की प्रस्तुति बहुत ही शानदार रही। शिव तांडव की प्रस्तुति देखकर वहां उपस्थित जन समुदाय भाव विभोर हो गया। स्वागत गीत पर कक्षा 4 एवं 6 के बच्चों ने गायन एवं कक्षा 2 के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नर्सरी बच्चों ने बार्बी डांस प्रस्तुत किया। यूकेजी के बच्चों द्वारा गल्ती से मिस्टेक पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया। कक्षा 2 के बच्चों ने शिक्षा के प्रसार और महत्व को लेकर चलो बच्चो उठायो बस्ता नृत्य गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा एलकेजी के बच्चों की प्रस्तुति मैं निकला गड्डी लेकर को सभी के द्वारा सराहा गया। बेटी बचाओ विषय को लेकर कक्षा 5 के बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति | New India Times

कक्षा 7 के बच्चों द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य पर आधारिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई यह कार्यक्रम की बेहद खास प्रस्तुति रहीं…कक्षा 3 के बच्चों द्वारा बढ़ते प्रदूषण की चिंता को रेखांकित करते हुए नृत्य के माध्यम से वृक्षों को बचाने की अपील की। कक्षा 6 के बच्चों ने पानी के महत्व एवं सरंक्षण पर आधारित नृत्य नाटिका पानी बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति एवं भांगड़ा डांस, शिवाजी नृत्य नाटिका पर महाराज शिवाजी का घोड़े पर आगमन हुआ। उयह कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कामेडी डांस की खास प्रस्तुति देख वहां उपस्थित छोटे बच्चें भी कार्यक्रम का आनंद लेते हुए नजर आएं इसमें बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को आनंदित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी सीएल वर्मा ने बच्चों के प्रयासों एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं संस्था के संचालकों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहें प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक गोस्वामी एवं डॉ. हेमलता रिछारिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संचालक एवं चेयरमैन अशोक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article