वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से जोशाला परिसर में मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण उसमें माता सरस्वती जी की मूर्ति की समारोह पूर्वक स्थापना | New India Times

पकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से जोशाला परिसर में मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण उसमें माता सरस्वती जी की मूर्ति की समारोह पूर्वक स्थापना | New India Times

शासकीय एकीकृत शाला मा. वि.रायपुरिया (बोधवाड़ा) में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तत्पश्चात वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से जो शाला परिसर में मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण उसमें माता सरस्वती जी की मूर्ति की समारोह पूर्वक स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना पंडीत श्री सुशील जी रावल के आचार्यत्व में तीन जोड़ों के द्वारा अभिषेक पूजन व हवन कर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. एस. नरवारिया अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी धार, सुश्री जीम्मी बाहेती मुख्य कार्यालय अधिकारी जनपद पंचायत तिरला, सिताराम सिंघार जनपद अध्यक्ष तिरला ,रामकिशन पाटीदार जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि तिरला, कैलाश मकवाना सरपंच ग्राम पंचायत बोधवाडा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तिरला सुमित्रा -अशोक जाट के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

अतिथियों द्वारा शाला की बाउंड्री वॉल, मंदिर निर्माण, माइक सेट, एल. ई. डी. टी.वी. तथा अन्य संसाधनों के लिये शाला को सहयोग प्रदान करने वाले शाला शिक्षकों व ग्रामवासीयों का पुष्पहार से सम्मान किया व जनसहयोग के लिये सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह राठौर ने व आभार संस्था के प्रधान अध्यापक एस. एस. डाबर ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी अरविन्द जोशी द्वारा: दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article