कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में घर घर जाकर स्टीकर लगाकर बढती मंहगाई, बन्द होते व्यवसाय, बेरोजगारी आदि बातों को जनता काे बताया | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में घर घर जाकर स्टीकर लगाकर बढती मंहगाई, बन्द होते व्यवसाय, बेरोजगारी आदि बातों को जनता काे बताया | New India Times

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में मथुरा जनपद के सभी ब्लॉकों व न्याय पंचायत व नगर पंचायत का दौरा किया तथा माँट तहसील के नौहझील ब्लाँक की नगर पंचायत बाजना में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में घर घर जाकर स्टीकर घरों पर लगाऐ व माननीय राहुल गांधी जी की हस्तलिखित चिट्ठी क्षेत्रवासियों को दी तथा मोदी सरकार के काले कारनामों को क्षेत्र वासियों को बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के द्वारा बाजना में कार्यकर्ताओं की की बैठक ली गई। जिसमें कि उनके द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए कहा गया तथा बताया गया कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा लेकर घर घर जाना है और क्षेत्र के प्रत्येक घर पर जाना है तथा हर घर के ऊपर स्टीकर लगाना है तथा माननीय राहुल गांधी जी की चिट्ठी प्रत्येक क्षेत्रवासी को देनी है तथा मोदी सरकार के काले कारनामे जैसे बढती मंहगाई, बन्द होते व्यवसाय, बेरोजगारी आदि बातों को बताना है तथा साथ ही साथ यह जनता को बताना है कि कांग्रेस सरकार के द्वारा जो भाईचारा कायम किया गया था। उस भाईचारे को मोदी सरकार के द्वारा खत्म किया जा रहा है तथा देश के नागरिकों को जातिवाद धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है तथा जो विकास कार्य कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए हैं उनको भी जनता को बताना है तथा यह बात भी बताना है कि मोदी सरकार के द्वारा देश के उपक्रमों को किस तरह से बेचा जा रहा है तथा उनको खत्म किया जा रहा है जिस कारण से लगातार महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है अभियान तहत अधिक से अधिक लोगों से जन संपर्क करना है तथा अभियान 2 माह तक जारी रहेगा। इस बैठक में जिला महामंत्री ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा क्षेत्र में एक एक घर पर जाकर माननीय राहुल गांधी जी की चिट्ठी व मोदी सरकार के काले कारनामे बताने हैं इस माैके पर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा जिला सचिव हरिशंकर निमेश वीरपाल सिंह ललितेश योगेश सिंह दीपक कुमार कमल सिंह विक्की आकाश ब्रह्मपाल सिंह महेंद्र सिंह अनिल कुमार देवेंद्र शर्मा शीशपाल सिंह मुकेश हरि ओम ध्रुव सिंह पूरन सिंह सुंदर पाल सिंह आदि ने सैकड़ों कांग्रेसी जन ने भाग लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article