जवाहर नवोदय विद्यालय की घटना के बाद जागा प्रशासन, खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं के किचन का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जवाहर नवोदय विद्यालय की घटना के बाद जागा प्रशासन, खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं के किचन का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डावर ने शासकीय संस्थाओं में किचन एवं अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाये जाने पर संबंधित फर्मों से नमूना संग्रहण करते हुए धारा 32 का सुधार सूचना एवं लायसेंस बनाने की कार्यवाही भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में स्थित किचन का निरीक्षण किया गया। स्टोर में रैक लगवाई गई तथा किचन का एफएसएसएआई के तहत पंजीयन किया गया। लोनी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में किचन का निरीक्षण करते हुए उपस्थित प्रभारी को समझाइश दी कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमानुसार किचन का रख-रखाव रखें तथा एफएसएसएआई के तहत पंजीयन की कार्यवाही भी की गई।

जवाहर नवोदय विद्यालय की घटना के बाद जागा प्रशासन, खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थाओं के किचन का किया गया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

इसी कड़ी में पांडुमल चौराहा स्थित मुरैना गजक दुकान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म से तिल एवं शाही गजक का नमूना लेते हुए धारा 32 अंतर्गत सुधार सूचना पत्र प्रेषित किया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 6 फर्मो के लायसेंस बनवाये गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article