मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने आज ज़िला अस्पताल में भीषण ठंड को देखते हुए रजाई व गद्दे दिए।
महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने व्यापार मंडल के सहयोग से मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार को सीएमएस डॉ एमपी गौतम चीफ फार्मेसिस्ट संदीप गुप्ता की मौजूदगी में जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए बने रैन बसेरे में लेटने के लिए रजाई व मोटे रूई के गद्दे व अन्य सामान अस्पताल प्रशासन को सौंपा गया।
बाथम ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज बना, मेडिकल कॉलेज बनने से आसपास के जिलों के मरीज शाहजहांपुर में अच्छे इलाज के लिए आते हैं उन्हें अब दिल्ली लखनऊ नहीं जाना पड़ता है, व्यापार मंडल हमेशा जिला अस्पताल में सहयोग करता आया है चाहे व समय-समय पर रक्तदान शिविर लगवाकर रक्तदान करना हो या अन्य तरीके से किसी भी प्रकार का सहयोग हो व्यापार मंडल हर समय तत्पर रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने कहा, व्यापार मंडल हर कदम पर मेडिकल कालेज का हर तरह का सहयोग चाहे वो ब्लड डोनेशन कैंप हो हमेशा व्यापार मंडल सहयोग करता रहा है और हम आशा करते हैं जिस तरह से व्यापार मंडल ने सहयोग किया है वह आगे भी करते रहेंगे।
इस मौके पर डॉक्टर नेपाल सिंह, ललित यादव, संदीप कुमार गुप्ता, बंकिम सूरी, संजीव गुप्ता समेत व्यापार मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।
