अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया नए साल से किसी भी तरह की बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए केवाईसी ( ग्राहकों को जानिए ) देना जरूरी होगा इसके बिना ग्राहक कोई भी पॉलिसी नहीं खरीद सकेंगे भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरझा) ने कहा कि 1 जनवरी से जीवन बीमा, वाहन बीमा और स्वास्थ्य बीमा समेत सभी तरह की बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए ग्राहकों को केवाईसी देनी जरूरी होगा। अभी किसी भी गैर जीवन या सामान्य बीमा जैसे स्वस्थ वाहन या फिर यात्रा बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए केवाईसी की जरूरत नहीं होती है। 1 जनवरी 2023 से सभी तरह की पॉलिसी लेते समय केवाईसी देना जरूरी होगा अन्यथा किसी भी बीमा कंपनी से कोई भी बीमा पॉलिसी नहीं मिलेगी।
