एलएनआईपीई में पश्चिम क्षेत्र अंर्तविश्वविद्यालयीन महिला फुटबॉल स्पर्धा 3 जनवरी से | New India Times

गुलशन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एलएनआईपीई में पश्चिम क्षेत्र अंर्तविश्वविद्यालयीन महिला फुटबॉल स्पर्धा 3 जनवरी से | New India Times

भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में तीन जनवरी 2023 से आठ जनवरी 2023 तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक संस्थान ग्वालियर (एलएनआईपीई) में पश्चिम क्षेत्र अंर्तविश्वविद्यालयीन फुटबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ तीन जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस डॉ. रिषीकेश मीना करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस सियाज केएम मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये कुलपति एलएनआईपीई डॉ. विवेक पांडेय, डायरेक्टर स्पोर्टस डॉ. जोसेफ सिंह, आयोजन संयोजक डॉ वीरेन्द्र ने बताया कि इस स्पर्धा में कुल 44 विश्वविद्यालयों की महिला फुटबाल खिलाडी भाग लेंगी। इनमें से चार टीमें सीधे नॉक आउट में पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि सभी मैच एलएनआईपीई के दो मैदानों के साथ ही एक मैदान केन्द्रीय विद्यालय के मैदान पर खेले जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी के साथ 12 से 17 जनवरी तक अंतक्षेत्रीय अंर्तविश्वविद्यालयों की भी महिला फुटबाल स्पर्धा आयोजित होंगी। इसमें सभी चार जोनों की १६ टीमें भाग लेंगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि कोविड गाइड लाइन के लिए सभी टीमों को सूचित किया गया है। वहीं जनवरी माह में कोविड के लिए जो भी गाइड लाइनें आयेंगी इसके अनुसार प्रतिभागियों को सूचित किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में रजिस्टार एनएल रोहिरा, डॉ. अनंदिता दास उप कुलसचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित यादव आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article