सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज गोसाईगंज चौराहे के पास नशे में धुत कार सवार ने संजीवनी अस्पताल के कर्मचारी की बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए और बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। टक्कर मार कर भाग रहे कार सवारों को राहगीरों व दुकानदारों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। कस्बा चौकी से पुलिस कर्मियों ने भीड़ देखकर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कार सवार नशेड़ी होने कार फरार होने का प्रयास किया वहां मौजूद राहगीरों व दुकानदारों ने उसी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी जिससे भागने में नाकामयाब रहा जिससे घायल की मदद के लिए पुलिसकर्मियों आगे आए और नशे में धुत दोनों कार सवार नशेड़ीओं ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की और गाड़ी भगाने का प्रयास किया जिससे गोसाईगंज तिराहे पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स आई जिससे नशे में धुत रईसजादों काबू में किया और थाने लेकर आई व बाइक सवार घायलों को सीएससी लेकर गई।
