जिले के सभी 37 मंडलों के 1921 बूथों पर मनाया गया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जिले के सभी 37 मंडलों के 1921 बूथों पर मनाया गया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन | New India Times

केंद्रीय, राज्य एवं जिला भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के आह्वान पर भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन 25 दिसम्बर को धार जिला भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक मतदान केंद्र पर मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने जिले के सभी 37 मंडलों के 1921 बूथों के बूथ अध्यक्ष-महामंत्री एवं बीएलए को कहा था की सभी बूथों पर उक्त कार्यक्रम के साथ सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी सामूहिक रूप से सुने। राजीव यादव की बात को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात को सुनते हुए, पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की पार्टी से प्राप्त निर्देशो के तहत 25 दिसम्बर रविवार को जिले के सभी 37 मंडलो एवं जिले के सभी, 1921 ही बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा अटल जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना कर प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सभी सामूहिक रूप से एक स्थान पर एकत्रित हो कर देखा ओर सुना गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने नेत्रत्व में बुथ नंबर,121 पर जिला अध्यक्ष श्री यादव, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी संजय शर्मा, मंडल महामंत्री मयंक महाले,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक डामोर,बूथ अध्यक्ष जयंत डामोर,रवि जोशी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात को सुना गया,अटल जी के जन्मदिन पर मंडलो में कई रचनात्मक सेवा और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम करते हुए नन्हे बच्चों और आप उस को पाठ्य सामग्री वितरण पर मिठाई बाटी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही बूथों पर आयोजित कार्यक्रमो में उपस्तिथ नागरिको को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराजसिंह चौहान की सरकार की जन हितैषी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article