मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा आहूत मीटिंग में सम्मिलित हुए बुरहानपुर के विधायक एवं उनके यूथ आईकॉन भतीजे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा आहूत मीटिंग में सम्मिलित हुए बुरहानपुर के विधायक एवं उनके यूथ आईकॉन भतीजे | New India Times

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश एवं देश के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा सक्रियता के साथ बुरहानपुर और देहात आकर तैयारियों का जाएजा लिया जा रहा है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने निवास पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के रूट, यात्रियों के रुकने, खाने व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं को यात्रा के रूट पर यात्रा की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई। भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश में प्रवेश करने पर स्वागत समेत अन्य व्यवस्था संभालने का ज़िम्मा बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को सौंपा गया है। इस मौके पर कांग्रेस के युवा नेता युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर भी बैठक में मौजूद थे, उन्हें भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद अब कांग्रेस के युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर भी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में जुट गए हैं। गौरतलब है कि 20 नवंबर को बुरहानपुर में भारत जोड़ो यात्रा का आगमन होना है,जिसको लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 12 नवंबर को बुरहानपुर पहुंचकर रूट फाइनल करेंगे। वहीं निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तीसरी पीढ़ी के युवाराज का भव्य स्वागत किया जाएगा। ठाकुर परिवार का संकल्प है कि राहुल गांधी के जहां जहां कदम पड़ेंगे वहां वहां बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह और उनका परिवार फूल बिछा कर उनका स्वागत करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article