जुन्नारदेव थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

जुन्नारदेव थाने से मिली जानकारी के अनुसार नशा मुक्त अभियान को लेकर पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देशन पर एसडीओपी के के अवस्थी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा मुखबिर की सूचना पाकर 54 लीटर शराब लेकर बजाज वाहन से जा रहे आरोपी पर पुलिस ने दबिश देकर कार्यवाही की. पुलिस ने बताया कि आमाढ़ाना से आरोपी अरविंद धुर्वे लेकर जा रहा था उसी वक्त पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और टू व्हीलर वाहन जप्त कर आपकारी ऐक्ट 34, 2 के तहत मामला दर्ज किया. इस कार्यवाही में एएसआई मनीष बडोनिया, आरक्षक चंद्र किशोर, आरक्षक राकेश चौरासे, आरक्षक विश्राम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी पर नकेल कसी गई. पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article