संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में गौ वश के ऊपर लंबी नाम की बीमारी कहर बनकर टूट रही है ग्वालियर में लगभग हर दूसरी गाय में यह लंबी वायरस के लक्षण देखने को मिल रहे हैं विनय नगर सेक्टर 3 मुरार थाटीपुर सिटी सेंटर सिकंदर कंपू आदि कई क्षेत्रों से लंबी वायरस से पीड़ित गाय के लिए फोन आए सरकार नगर निगम ने जो हेल्पलाइन नंबर लंपी वायरस ग्रसित गाय के लिए जारी किए हैं उस पर कोई फोन नहीं उठाता और अगर गलती से उठ भी जाए तो कई अन्य नंबर देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है ऐसे में समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं और ऐसे गायों का इलाज स्वयं के खर्चे पर कर रही हैं जिसमें आकाश बंसल और नम्रता सक्सेना दोनों लंबी वायरस का इलाज करने के लिए आगे आए. मैं पूछना चाहूंगी कहां है वह लोग जो गाय के नाम पर राजनीति करके सत्ता में आए हैं? गाय को गौ माता कहने वाले लोग गाय पर संकट आने पर कहां गायब हो गए हैं? क्यों अधिकारी नेता सब हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं और गाय के लिए कोई मदद सामने नहीं आ रही है जैसे इंसानों के लिए कुछ समय पहले कोरोना वायरस बीमारी आई थी वैसे ही लंपी वायरस गायों के लिए कहर बनकर टूट रही है. ऐसे समय में शासन को समाज सेवकों के साथ मिलकर इस बीमारी के लिए कदम से कदम मिला कर काम करना चाहिए। नम्रता सक्सेना (समाजसेवी)
