अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

ईद मिलादुन्नबी (बाराबफात) के मुबारक पर्व पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी परम्परागत स्थान जेबा मस्जिद मनोहरपुरा से हर्षोल्लास के साथ या मरहबा या मुस्तफा की सदाओं से गुंजायमान हो कर जुलूस निकाला गया। जुलूस में मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष व समाजसेवी मोहम्मद यूनुस गाज़ी, सचिव अबरार खान वारसी, उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि पैगम्बर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्ल लल्लहो आलेह वसल्लम की जश्न ए पैदाइश के मुबारक मौके पर मथुरा में जुलूस ए मोहम्मदी परम्परागत स्थान से निकाला जाता है।
जुलूस के रास्तों में जगह जगह लंगर, दूध आदि का वितरण किया गया। उलमा ए कराम व मौलानाओं द्वारा पैगम्बर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्ल लल्लहो आलेह वसल्लम के जश्न ए पैदाइश मुबारक पर बायान व तकरीर करते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे।
उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सल्ल लल्लहो आलेह वसल्लम के सदके में जमीन आसमान चांद सितारे और दुनिया को अल्लाह (ख़ुदा) ने बनाया है सब पैगम्बरों में बहुत ऊंची शान वाले पैगम्बर हैं।
इस मौके पर श्री मौ० यूनुस गाज़ी ने कहा कि मथुरा शहर में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस ए मोहम्मदी अमन शान्ति सौहार्द के साथ आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इस मौके पर मौ० यूनुस गाज़ी,अबरार खान वारसी, भूरा शेख, जहीर अब्बास जैदी, आबिद हुसैन, तनवीर अहमद एडवोकेट, जहीर अब्बास जैदी, मकसूद अहमद, गुड्डू मिजां, अदुल मलिक पार्षद, मौ० आरिफ, हाजी हाफिज इमरान, हाजी सूफ़ी सईद, शाहिद कमरे वाले, इकबाल मेम्बर, शाहिद कुरैशी पत्रकार व मुस्लिम समाज के बुजुर्ग व नौजवान शामिल रहे।
