ग्वालियर पुलिस ने अपहरण व हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पुलिस ने अपहरण व हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी इनामी बदमाशों तथा वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई कि वर्ष 2013 में थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत हुए अपहरण एवं हत्या के प्रकरण के आरोपी 10 हजार रूपये के फरार इनामी बदमाश को पुरानी छावनी अटल द्वार के पास तिघरा रोड़ पर देखा गया है। उक्त सूचना के आधार पर एसपी ग्वालियर द्वारा प्रभारी अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्रीमती मृगाखी डेका, भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे, भापुसे को क्राइम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के सूचना की तस्दीक कर उक्त इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, डीएसपी अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर एवं सीएसपी ग्वालियर श्री प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी0 अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पुरानी छावनी अटल द्वार के पास तिघरा रोड भेजा गया। पुलिस टीम को वहां मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। भाग रहे बदमाश को पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़ लिया गया। पकड़े गये ईनामी बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वर्ष 2013 में थाना बहोड़ापुर के हत्या एवं अपहरण के प्रकरण में गिरफ्तारी के डर से वह अपने ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के आठ आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा उक्त ईनामी फरारी बदमाश को अप0 क्रमांक 209/13 धारा 364 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट इजाफा 302 भादवि के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उससे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि विनय नगर थाना बहोड़ापुर से वर्ष 2013 में प्रंकुल शर्मा का अपहरण आरोपीगणों द्वारा किया जाकर डबरा में सिंध नदी के किनारे उसकी हत्या कर दी गई थी तथा फिरौती के लिये मृतक के घर चिट्ठी भेज कर फिरौती बसूलने का प्रयास किया गया था। उक्त चिट्ठी के आधार पर पुलिस ने प्रकरण मे विवेचना करते हुए प्रकरण के आठ आरोपियो कों वर्ष 2013 में ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन गिर0 आरापी तभी से लगातार फरार था जिसे आज दिनांक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्य भूमिकाः सउनि राजकुमार राजावत, प्रआर0 जितेन्द्र तोमर, घनश्याम जाट, आर0 विद्याचरण शर्मा, योगेन्द्र तोमर।

सराहनीय भूमिकाः उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना बहोड़ापुर के उनि0 लियाकत अली, आर0 तारा सिंह, विजय गुर्जर, धमेन्द्र तोमर, हिम्मत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article