बाड़ी मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शहीद सैफ के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी मुस्लिम समाज के अध्यक्ष शहीद सैफ के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान का हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब खानू खान के धौलपुर आगवन पर मुस्लिम समाज बाड़ी के अध्यक्ष जनाब सैफ सईद खान उर्फ़ बाबुल भाई के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राजस्थान के बोर्डर टोल प्लाजा सैपऊ पर बाड़ी मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य स्वागत किया और सैंपऊ टोल प्लाजा से 15 गाड़ियों के काफिले के साथ राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब खानू खान जी को सर्किट हाउस धौलपुर तक पहूंचाया गया। स्वागत करने वाली में मोहम्मद शकील कुरैशी कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष एवं नवनियुक्त वक्फ कमेटी के अध्यक्ष, निजामुद्दीन नवनियुक्त वक्फ कमेटी सचिव, नायब सदर हाजी निजाम, साबिर सैफी, इशाक चौधरी, नासिर पार्षद,हाजी हासिम, हाजी शकील, रिजवान अहमद, समीर पार्षद, सईद पार्षद, मुस्तकीम पार्षद,सुल्तान फौजी, मेहनाज खान, साहिद खान, नासिर खान, सनी टेलर, अल्ताफ अहमद, अकबर उस्मानी, रहीस मछली ठेकेदार, सरफराज सैफी, विनीत शर्मा कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष सैपऊ, भूरा शाह उपसरपंच सैपऊ, अकबर उस्मानी समाज अध्यक्ष सैंपऊ, जीतेन्द्र सिंह परमार भास्कर पत्रकार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जनाब खानू खान आज सुबह 10 बजे पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर पुत्र भाजपा नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा को श्रद्धांजलि दी व संवेदना व्यक्त की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article