13 साल बाद घर टूटने की कगार पर परिवार, परामर्श केंद्र की मेहनत लाई रंग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

13 साल बाद घर टूटने की कगार पर परिवार, परामर्श केंद्र की मेहनत लाई रंग | New India Times

दंपति के घरेलू विवाद विवाद के कारण विवाह के तेरह साल के बाद पत्नी ने परामर्श केंद्र की शरण ली। पत्नी ने कौंसीलर्स को बताया की उसका पति उसे खाना खर्चा नहीं दे रहा है ।पूछने पर पति ने बताया की हमारे दो बेटे ग्यारह व नाे साल के हैं पत्नी उनकी व सास की देख भाल नहीं करती है व अन्य व्यक्ति से संबद्ध रखती है जिसके लिए मना करने पर झगड़ती है ।जिसपर दोनो को सद्भाव पूर्वक जीवन निर्वाह करने की सलाह दी जाकर तेरह साल बाद घर टूटने से बचाने का मार्ग प्रशस्त किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के के अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा और प्रीति श्रीवास्तव व पुष्प लता राठौर ने नो मामलों की सुनवाई कर तीन प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत नहीं होने पर पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह देते हुए प्रकरण निराकृत किए जबकि शेष प्रकरणों में समझौते के लिए समझाइश प्रदान कर विचार विमर्श करने के लिए समय प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article