मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कई ग्राम पंचायत में नये सरपंचों को बहुमत देकर विकास की अपेक्षा जताई है। पूर्व में जो ग्रामीणों को काम को लेकर असुविधा हुई है वैसी असुविधा ग्रामीण क्षेत्र में ना हो, ग्रामीण वासियों की समस्या का तत्काल निराकरण हो, इसी उम्मीद के साथ गांव की सरकार बनी.
झमाझम बरसात में ग्रामीण क्षेत्रों के नदी नाले में बाढ़ से परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक मतदान दलों की वापसी हो सकी. दमुआ की झिरीघाट में बस में तकनीकी खराबी होने की वजह से मतदान दल को जंगल में रुककर इंतजार करना पड़ा फिर आवागमन की व्यवस्था कर मतदान पार्टियों को लौटने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 में इस बार मतदाताओं में पुरुषों की भागीदारी आगे रही जिसमें संपूर्ण विकास खंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया।जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन, पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल, एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता का आभार माना. इसके साथ ही 97 ग्राम पंचायतों में से गिनी चुनी ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों पर जनता ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर उन्हें कमान सौंप दी गई है।
