मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शादी से 1 दिन पहले पकवान बना रही महिलाएं अचानक सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आ गयीं जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई और देखते ही देखते खुशी मातम में तब्दील हो गई.
थाना कलान क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में प्रधान ओमवीर की भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, सारे मेहमान लगभग आ चुके थे, घर की महिलाएं मेहमानों के लिए पकवान बना रही थीं कि अचानक सिलेंडर में आग लगने से वहां पर मौजूद और सिलेंडरों में भी आग पकड़ ली, आग इतनी भयानक हुई थी इसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 3 महिलाओं को बरेली व बदायूं अस्पताल भेजा गया जिसमें से बदायूं जाते समय एक और महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्रियंका की बारात आनी थी, प्रियंका के पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है जिसकी पूरी जिम्मेदारी ओमबीर चाचा प्रधान व ताऊ ने उठा रखी थी. मरने वालों में नीलम, गंगा देवी, मुन्नी देवी, वंदना शामिल हैं. हिम्मत दिखाकर गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
संजीव कुमार बाजपेई एसपी ग्रामीण ने बताया कि थाना कलान क्षेत्र के गांव में वर्तमान प्रधान की भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थी, शादी से 1 दिन पहले ही मेहमानों के लिए महिलाएं घर की पकवान बना रही थीं अचानक सिलेंडर में आग लगने से 4 महिलाओं की मौत हो गई।
