टेक्सटाइल कलस्टर एसोसिशन ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का माना आभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

टेक्सटाइल कलस्टर एसोसिशन ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का माना आभार | New India Times

खंडवा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर के ग्राम सुखपुरी को टेक्सटाइल हब के रूप विकसित करने के लिए उनके द्वारा समय समय पर अनुमति प्रदान करने बुरहानपुर व्यवसाईयों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से भोपाल में भेंट कर अनुरोध करने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान से बुरहानपुर के सुखपुरी को टेक्सटाइल कलस्टर की घोषणा कर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा किया। उसी कड़ी में आज अमरावती मार्ग पर स्थित सांसद कार्यालय में बुरहानपुर टेक्सटाइल कलस्टर एसोसिशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त कर उन्हें एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर एसोसिशन के अध्यक्ष दामोदर तोदी, कन्हैयालाल मितल, सी ए प्रशांत श्राफ, प्रवीन चौकसे, अजय मित्तल, सुरेश लखोटिया, जय प्रकाश लखोटिया, रविंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article