रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और माने हुए सेंट अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में वर्ष 2022 -2023 के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत दिनांक 20 जुन को बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई।

इस दौरान सभी स्कूल के छात्र-छात्राएं बड़े उत्साह के साथ स्कूल की यूनिफॉर्म में उपस्थित हुए. सभी बच्चों का स्वागत शिक्षकों द्वारा स्वागत गीत, आरती, तिलक और बिंदिया लगा कर किया गया. सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल प्रबंधन द्वारा कलम एवं पेंसिल प्रदान की गई. बच्चों के उज्जवल भविष्य की सभी ने कामना की
पीटीए अध्यक्ष जेम्स पाँल स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो सिस्टर जेनी, सिस्टर्स, शिक्षक गण अन्य स्टाफ एवं पालक गण उपस्थित थे।
सभी शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया एवं आभार प्रदर्शन स्कूल प्रिंसिपल फादर एंड्रूस द्वारा गया.
