एआईएमआईएम की प्रदेश कमेटी गठन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की बढ़ी मुश्किलें | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

एआईएमआईएम की प्रदेश कमेटी गठन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की बढ़ी मुश्किलें | New India Times

अधिकांश कांग्रेस समर्थक एआईएमआईएम व उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन आवैसी को भाजपा की बी टीम बताते थकते नहीं हैं लेकिन यह तय है कि जहां जहां एआईएमआईएम के उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं वहां वहा खासतौर पर कांग्रेस के परम्परागत अल्पसंख्यक मतों में बंटवारा होने से कांग्रेस उम्मीदवारों की चिंता की लकीरें बढ जाती हैं। सांसद ओवेसी के जयपुर आकर एआईएमआईएम के प्रदेश के लिये जमील खान की घोषणा करने के बाद से डोटासरा की मुश्किलें बढती नजर आ रही है।
लक्ष्मनगढ विधानसभा के जेवली गांव के मूल निवासी कर्नल जाबदी खां के पोते जमील खान का एआईएमआईएम का प्रदेश अध्यक्ष बनने के अलावा छ सदस्यीय कमेटी में लक्ष्मनगढ विधानसभा के खींवासर गांव के एडवोकेट जावेद खान के सदस्य बनने के बाद लगता है कि संगठन की विशेष नजर में लक्ष्मनगढ विधानसभा आता लगता है।
राजस्थान के प्रभावशाली मुस्लिम परिवार से तालूक रखने वाले जमील खान के परिवार व निकटवर्ती रिश्तेदार में उच्च न्यायीक सेवा के अधिकारी से लेकर भारतीय व राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक लम्बी सूची है। जमील खान के दादा मरहूम कर्नल जाबदी खान भी भारत की एक प्रमुख राजनीतिक दल से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article