बुरहानपुर के विधायक एवं उनके भतीजे ने कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी से की भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के विधायक एवं उनके भतीजे ने कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी से की भेंट | New India Times

कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल चौहान के हिमाचल प्रदेश से तीन दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पहुंचने पर बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया एवं उनके भतीजे एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर ने उनसे भेंट कर परस्पर चर्चा की और अपने सुझाव प्रस्तुत किए। युथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गण एवं पूर्व मुख्यमंत्री सर्वश्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह जो आदेश देंगे वह मान्य किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर में जिले के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके मन की बात को टटोलेंगे और कांग्रेस की सदस्यता सूची को अंतिम रूप देकर पार्टी कार्यालय को सूची प्रस्तुत करेंगे। उन्हों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सबसे पहले बूथ स्तर पर प्रतिनिधि बनाने की है। यहां से बूथ अध्यक्ष और एक अन्य प्रतिनिधि का चयन किया जाएगा, जो आगे चलकर मंडलम की कार्यकारिणी चुनेंगे और यही सदस्य फिर आगे जाकर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अपने नेताओं को चयन करेंगे। निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल चौहान ने कहा कि जिला अध्यक्ष पद के लिए वे आपसी सहमति बनाने का प्रयास करेंगे, ताकि चुनाव को टाला जा सके। जिला अध्यक्ष पद के लिए युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर,, पूर्व विधायक के पुत्र नूरुद्दीन क़ाज़ी, कांग्रेस के सक्रिय नेता रिंकू टांक की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अब देखना यह है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दौरे के बाद क्या परिस्थितियां निर्मित होती है और पार्टी क्या आदेश देती है और किस की ताजपोशी होती है, यह सब आने वाला समय बताएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article