राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी हाफिज सैयद मुकर्रम अली शाह अपने अधिकारी के कर्तव्यों को पूरा करते हुये रमजान माह में पढ़ा रहे हैं तरावीह भी | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी हाफिज सैयद मुकर्रम अली शाह अपने अधिकारी के कर्तव्यों को पूरा करते हुये रमजान माह में पढ़ा रहे हैं तरावीह भी | New India Times

मूलतः राजस्थान के टोंक से तालूक रखने वाले वर्तमान में जयपुर मे स्थाई निवास करने वाले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सैयद मुकर्रम अली शाह ने नावा-कुचामन के उपखण्ड अधिकारी रहते हुये सरकारी सेवा का दायित्व पूरा करने के बाद दिन में मिलने वाले अतिरिक्त समय का सदुपयोग करके पवित्र किताब कुरान-ए-पाक को कंठस्थ याद किया। उसके बाद से पिछले पांच साल से माह-ए-रमजान में कुरान ए पाक को सुनाकर तरावीह की विशेष नमाज भी पढा रहे हैं।
इरादे नेक व अज्म पक्का हो तो हर काम आसान होते चले जाते हैं। सैयद मुकर्रम शाह ने भी यह सब कर दिखाया। ये जब मेरे शहर सीकर में डीआईजी स्टाम्प के पद पर पदस्थापित थे तब चिलचिलाती धूप व चालीस-पेंतालिस पार जाते तापमान के बावजूद माह रमजान के पूरे रोजे रखना, सुबह जयपुर में अपने घर शहरी करके सीकर आना एवं दिनभर दफ्तर में बैठकर सरकारी काम करके शाम को कभी रास्ते में या फिर जयपुर घर पर इफ्तार करने का सिलसिला कायम था। रात को जयपुर में कुरान ए पाक से तरावीह पढाना एवं समय निकाल कर कुरान ए पाक का रियाज भी करना होता था।
कुल मिलाकर यह है कि वर्तमान में राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर में सचिव पद पर पदस्थापित सैयद मुकर्रम शाह RAS की ईमानदारी व मेहनत एवं किसी भी काम के प्रति चेष्टा के अलावा अपने आपको एक तरह से पाक परवरदिगार को सौंपने के चलते उनकी प्रत्येक राह आसान होती चली गई। उन्होंने अपनी सरकारी सेवा के दायित्व को अच्छे से निभाते हुये इस माह ए रमजान में तरावीह पढाने का काम अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article