भोपाल के कमला देवी पब्लिक स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा व जागरुकता हेतु किया गया जन संवाद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के कमला देवी पब्लिक स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा व जागरुकता हेतु किया गया जन संवाद | New India Times

भोपाल शहर के विभिन थाना क्षेत्र एवं झुग्गी बस्तियों तथा
ऐसे क्षेत्र जहां महिला सम्बंधी अपराध घटित हो रहे हैं उन क्षेत्रों में महिला व बाल सुरक्षा एवं जागरुकता हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जन संवाद कर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना निशातपुरा क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह पूर्व कमला देवी पब्लिक स्कूल 80 फीट रोड थाना निशातपुरा की छात्रा के साथ उसी स्कूल के छात्रों द्वारा छेडछाड़ की घटना की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पीडिता थाना निशातपुरा में की गई थी जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 29.04.2022 को कमला देवी पब्लिक स्कूल में सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री ऋचा जैन, थाना प्रभारी श्री महेन्द्र चौहान, उनि सुश्री उर्मिला यादव तथा महिला आरक्षक सुश्री ममता जखेनिया, सुश्री सुरभी शर्मा, सुश्री खुशबू तिवारी द्वारा कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लगभग 300 छात्र छात्राआ कोें, प्राचार्य बीएम पाल एवं अन्य समस्त टीचर स्टाफ की उपस्थिति में गुड/बैड टच, यातायात, सायबर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट एवं नशमुक्ति तथा मोबाइल के उपयोग/दुरूपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। संवाद में उपस्थित छात्र छात्राओं से विभिन्न प्रकार के प्रश्‍न किए गए एवं व्यक्तिगत रूप से बच्चों के विचार व समस्या सुनी गई।

By nit