यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत धौलपुर के द्वारा सोमवार दोपहर 12 बजे SP Office धौलपुर में उनका स्वागत सम्मान किया गया. एकीकृत महासंघ के पदाधिकारीयो ने फूल माला, प्रतीक चिन्ह भेंट किए। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने सभी कर्मचारियों से कहा कि जिले का हर कर्मचारी पुलिस का सहयोग करे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता से सहयोग करवाए, अगर कर्मचारियों को कोई प्ररेशानी होती है तो पुलिस उनका हमेशा सहयोग करेगी। और सभी को धन्यवाद दिया।
जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आते ही सराहनी प्रयास किए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सख्ती से कदम उठाने के लिए संघ उनका आभार व्यक्त करता है।इस अवसर पर चंद्रभान चौधरी, योगेश पाण्डे, रामनिवास पटवारी, घनश्याम शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, फारुख खान, लकी राना, आकाश पचोरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थिति थे।
