अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

चतुर्थ बाल्मिक समाज सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में डॉ. संदीप सरावगी ने वर वधु को उपहार देकर बहिनों से आशीर्वाद लिया।
झांसी के क्राफ्ट मेला ग्राउंड में आयोजित चतुर्थ बाल्मिक समाज सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कर्मनाथ जी महाराज विशिष्ट अतिथि रोहित कुमार मैहरौलिया विधायक त्रिलोकपुरी विधान सभा नई दिल्ली मुख्य संस्थापक कार्यक्रम आयोजक रमेशचंद्र महर्षि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने जीवन की शुरुआत करने जा रहे वर वधू के 14 जोडों को उपहार देकर कन्याओं के पैर छूकर बहिनों का आशिर्वाद लिया।

डॉ. संदीप सरावगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के इस चकाचौंध में दहेज लोभी परिवार के विरोध में यह कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है, आने वाले भविष्य में दहेज प्रथा जैसी रोड़ी व्यवस्था को खत्म करने के लिए आदर्श आज के सामाजिक एवं गैर सामाजिक संस्थाएं जो यह नेक कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है. जहां भी मेरी जरूरत पडेगी मैं निःस्वार्थ भाव से अपने आवाम के साथ खड़ा हूं. बहनों के लिए हमेशा सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक मोहन राय बग्गन, संरक्षक अर्जुन चौधरी, संयोजक मंत्री अनिल हीरव सिंह, सरमन महन्त, राकेश गेंचर शिवपुरी, सीताराम नाहर ललितपुर, अजय करौसिया भांडेर, राजू बग्गान ओरछा, दिनेश मच्चल उरई, सोम कुमार, मनोज बाल्मिक उरई, राजेश गेंचर शिवपुरी, राजू बी एच ई एल, विशाल पारौचे, सतीश चौधरी, हेमंत घारू, मिथुन राय, प्रदीप गोहर, हरिमोहन, प्रशांत गोलू, गौरी शंकर, इंद्रजीत आदि अयोजक समस्त वाल्मीकि समाज झांसी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन अनिल बाल्मिक सभी का आभार कार्यक्रम अध्यक्ष किशन करौसिया ने किया।
