मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत मुख्यालय जुन्नारदेव के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत दिवस के उपलक्ष में पूरे भारत की ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्राम पंचायत दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के पल्ली ग्राम पंचायत के मंच से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानों को लाइव प्रसारण के जरिए रूबरू हुए साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑनलाइन के माध्यम से जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत में किया गया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद जमीन से जुड़े किसानों का सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित सीएससी केंद्र संचालक को द्वारा कैंप के माध्यम से केसीसी पंजीकरण किसान सम्मान निधि लाभार्थियों का केवाईसी तथा विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ दिया गया. जिला मुख्यालय प्रबंधक शोएब खान और परितोष साहू द्वारा बताया गया कि जिला मुख्यालय के सभी ग्रामीण अंचलों की ग्राम पंचायत पर सीएससी केंद्र संचालकों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया तथा सर्वे किया गया. जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सीएससी केंद्र द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान मन धन योजना किसान क्रेडिट कार्ड श्रम पंजीयन आदि विभिन्न प्रकार की योजना प्रदान की जा रही है.
