यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रयत्न संस्था के तत्वाधान में होटल सुंदरम धौलपुर में बाल संरक्षण एवं मीडिया का योगदान एवं भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया धौलपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यशाला का शुभारंभ राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा रजनी जैन परियोजना अधिकारी प्रयत्न संस्था पत्रिका के महेश गुप्ता डीडी न्यूज़ के धर्मेंद्र बिधौलिया द्वारा गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की गई तत्पश्चात परिचय सत्र हुआ परिचय सत्र के बाद रजनी जैन परियोजना अधिकारी प्रयत्न संस्था ने संस्था के उद्देश्य परिचय एवं बाल संरक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर बाल संरक्षण हेतु नए नवाचार कर उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाएं तभी हम सच्चे अर्थों में बाल संरक्षण कर सकेंगे इस अवसर पर उन्होंने टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का प्रचार प्रसार करने का भी आग्रह किया तत्पश्चात मोहम्मद खुलूस खान प्रयत्न संस्था द्वारा परियोजना का उद्देश्य एवं परिचय विषय पर प्रकाश डाला एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल श्रम आंकड़ों के संबंध में विस्तृत रूप से प्रस्तुति दी इस अवसर पर खान ने कहा कि हम सब मिलकर समाज के प्रत्येक तबके में इसका प्रचार प्रसार कर उनके अधिकारों का संरक्षण करें कार्यशाला का का संचालन करते हुए राज्य संदर्भ व्यक्ति एवं आमंत्रित वक्ता प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के समय मीडिया द्वारा सकारात्मक एवं अतुलनीय कार्य करने पर सभी मीडिया जगत के बंधुओं को मंच की ओर से बधाई देते हुए कहा कि मीडिया जगत हमेशा कठिन से कठिन समय में गरीब एवं वंचित व्यक्तियों की आवाज तो बनता ही है विपरीत काल में उनकी सेवाएं अतुलनीय है एवं बाल संरक्षण जैसे संजीदा विषय पर मीडिया जगत का योगदान निश्चित ही अत्यंत उपयोगी साबित होगा और हम सब मिलकर अपने जिले धौलपुर को बाल श्रम मुक्त और बाल संरक्षण युक्त बना सकेंगे परिचर्चा सत्र में राजस्थान पत्रिका के महेश गुप्ता ने कहा कि निजी संस्थाएं एनजीओ सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार मैं सहभागिता करती हैं वे धरातल पर अच्छा कार्य करें तो निश्चित ही समाज में परिवर्तन होगा डीडी न्यूज़ के धर्मेंद्र बिधौलिया ने कहा टोल फ्री नंबर गांव और शहर के प्रत्येक सरकारी एवं निजी स्कूलों पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाई जाए जिससे बच्चे अपनी समस्याओं को उचित प्लेटफार्म पर रख सकें इस अवसर पर महेश गुप्ता धर्मेंद्र बिधौलिया भानु शर्मा युसूफ खान अनुराग बघेल मुन्ना फारुकी राहुल शर्मा नीरज राजोरिया सत्येंद्र सिंह ओमप्रकाश हरवीर शर्मा शकील खान राजेश रस्तोगी राकेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे अंत में सहायक परियोजना अधिकारी प्रतिभा द्वारा सभी प्रतिभागियों का एवं राज्य संदर्भ व्यक्ति इत्यादि का धन्यवाद ज्ञापित किया.
