32 लोगों ने किया रक्तदान, स्वर्गीय माधुरी शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (मप्र), NIT:

32 लोगों ने किया रक्तदान, स्वर्गीय माधुरी शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा माधुरी भारद्धाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन लाईफ केयर ब्लड बैंक मथुरा में किया गया. सर्वप्रथम एआरटीओ प्रवर्तन मनोज वर्मा, यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार, भास्कर हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ भास्कर तिवारी, बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित एंव रक्तदान शिविर के संयोजक भागवत ट्रस्ट के अध्यक्ष पं.लक्ष्मीकान्त शास्त्री एंव बृजेश शर्मा के द्धारा सयुक्तं रूप से फीता काटकर शिविर का आयोजन किया गया! एआरटीओ मनोज वर्मा ने कहा रक्तदान करना अच्छी बात है ,और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता शक्ति समाज के लिए बहुत ही सराहनीय काम कर रही है. यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार ने कहा कि स्वर्गीय माधुरी भारद्धाज एक बहुत ही सामाजिक महिला थी और उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर यह रक्तदान शिविर का आयोजन एक नेक कार्य है. भास्कर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ भास्कर तिवारी ने कहा जो व्यक्ति रक्तदान करते है वह तीन से चार जिन्दगी को बचाने का कार्य कर रहे है ,जो कि सराहनीय कार्य है. समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी संस्था बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति पिछले 10 सालों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर जिससे सड़क हादसों वा गंभीर बीमार लोगों की मदद के लिए रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे है इसबार स्वर्गीय माधुरी शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर हम प्रयासरत है कि किसी प्रकार की रक्त की कोई कमी न होने पाए ,शिविर संयोजक पं.लक्ष्मीकान्त शास्त्री ने बताया कि यह रकतदान शिविर आयोजित करने का मुख्य उददेश्य नयी युवा शक्ति को जोड़ना है, उन्होंने बताया कि मेरी धर्मपत्नी माधुरी भारद्धाज को पिछले साल ब्लड कैसंर से मृत्यु हो गयी थी ,उनको 60 से 70 बार ब्लड की आवश्यकता पडीं तो अनजान लोगों ने उनको ब्लड उपलब्ध कराया और कई समाजिक संस्थाओं ने भी उनकी मदद की तो उन्होंने भी ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा ली और रक्तदान शिविर लगाया. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने की जिद करो और किसी दिल को धड़कने का मौका दो. भागवत आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान करना अनमोल है जो कि हर किसी के भाग्य में नहीं होता, किसी के जीवन में खुशी दे या न दे पर रक्तदान करके किसी का जीवन तो बचाया ही जा सकता है. रक्तदान करने वालों में संजीव कुमार दीक्षित, मुस्कान वर्मा, शिवांगी वर्मा, देवेश सिसोदिया, विनायक भारद्वाज, नीरज ठाकुर, अशोक कुमार तिवारी, गौरव शर्मा, कपिल कुमार, अरविंद, दिगंबर ,दीपक सागर ,अश्वनी कुमार ,अनिल कुमार, हरिशंकर दानवीर, लक्ष्मण, राहुल कुमार, दिवाकर बनी सिंह अखिलेश गौड़, अनिल सैंगर,पिंकी, पुष्पा वर्मा के साथ 32 रक्त वीरों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में युवाओं ने और महिलाओं ने लिया भाग. जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया उन्हें एआरटीओ मनोज वर्मा के द्वारा बुके भेंट किए गए जिससे लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो सकें. रक्तदान शिविर में मुकेश शर्मा, पूजा सिसोदिया, अंशुल अग्रवाल, आराधना भारद्वाज का सहयोग रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article