यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत ने पशु पक्षियों के लिए परिंडे व टंकी लगाने की आज से मुहिम शुरू कर दी। आज ज़िला कल्क्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त ज़िला कलक्टर सुदर्शन तोमर के द्वारा परिंडे लगाकर अभियान की शुरुआत कर दी। अतिरिक्त ज़िला कलक्टर सुदर्शन तोमर ने बताया कि मानव जीवन में पशु पक्षी की सेवा करना आवश्यक है। गर्मी में पशु पक्षी प्यासे व भूखे रहते हैं ऐसे में संस्थाओं के द्वारा इनकी सेवा करनी चाहिए। जिससे आम जन भी प्ररेणा लेंगे।मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के जिला अध्यक्ष चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 500परिंडे व टंकी रखी जाएगी जिनकी देखभाल के लिए हर सदस्य को जिम्मेदारी दी जाएगी। और अन्य संस्थाओं के माध्यम से भी इस कार्य को करवाने का प्रयास किया जायेगा।इस अवसर पर चंद्रभान चौधरी, लकी राना, हेमलता शर्मा, फारुख खान, आकाश पचोरी, भीकम जाट, विक्रम सिंह, मांगीलाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थिति थे।
