अकबरपुर तमसा नदी के दोनों तरफ कब्जे धारियों की अब खैर नहीं: अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर तमसा नदी के दोनों तरफ कब्जे धारियों की अब खैर नहीं: अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू | New India Times

अकबरपुर तमसा नदी के दोनों तरफ कब्जे धारियों की खैर नहीं,BBC अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार भू माफियाओं के लिए काल है, लोग अब यूपी के सीएम को बुलडोजर वाले बाबा कह रहे हैं। सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन ने बुलडोजर तैयार कर लिया है, इससे पहले भी हाई कोर्ट ने एक निर्देश जारी किया था जिसमें नदी, के कछार पर कब्जा करने वाले भूमाफिया से अतिक्रमण मुक्त करा कर बने हुए मकानों को ध्वस्त करने के लिए कहा गया था। उसी आदेश को ध्यान में रखते हुए फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मूड में दिख रही है जिसके लिए राजस्व और नगर पालिका टीम कार्रवाई में जुटी है।
तमसा नदी किनारे बसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। अकबरपुर सदर एसडीएम पवन जायसवाल ने संबंधित विभागों में नोटिस भेजकर करवाई में तेजी दिखाने की बात कही है तमसा नदी के दोनों तरफ से सीमांकन कर अवैध कब्जा धारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ पारदर्शिता के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही गई है। जिसमें 22 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक रिपोर्ट हर हाल में प्रेषित करें। अकबरपुर अधिशासी अधिकारी विना सिंह ने बताया कि तमसा नदी के किनारे जमीनों पर जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगा, इसकी जद में होटल से लेकर मकान भी आ रहे हैं। कुछ भूमाफिया तमसा नदी के अस्तित्व को ही खत्म कर दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article