अपराधियों से हथियार छीनकर गंभीर घटना को रोकने वाले दोनों आरक्षकों को एसएसपी ग्वालियर ने किया सम्मानित | New India Times

गुलशन परूथी/हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अपराधियों से हथियार छीनकर गंभीर घटना को रोकने वाले दोनों आरक्षकों को एसएसपी ग्वालियर ने किया सम्मानित | New India Times

18 अप्रैल 2022 को थाना ग्वालियर क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद एवं फायरिंग के दौरान साहसपूर्वक अपराधियों से हथियार छीनकर एक गंभीर घटना को रोकने के उत्कृष्ट कार्य के लिये थाना ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक सुमित शर्मा एवं आरक्षक फिरोज खान को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अनिल शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा प्रशंसा पत्र तथा पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा दोनों आरक्षकों के साहस की प्रशंसा की। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) ग्वालियर अभिनव चौकसे,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) ग्वालियर राजेश दण्डोतिया एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अनिल शर्मा द्वारा उक्त दोनो आरक्षकों को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में भी सम्मानित किये जाने की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत घासमण्डी पुलिस चौकी के पास एकत्रित हुए बदमाशों के गुटों में आपसी विवाद में गोली चलने की घटना कारित हुई थी। जिस पर से चौकी पर उपस्थित आरक्षक सुमित शर्मा द्वारा गोली की आवाज सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर कर रहे अपराधी के हाथ से पिस्टल छीनकर बड़ी घटना को घटित होने से रोका गया। इसी दौरान उसके साथ ड्यूटी पर उपस्थित एक अन्य आरक्षक फिरोज खांन भी मौके पर पहुंचा तो मौके से सभी बदमाश पुलिस की उपस्थिति देखकर भाग गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article