अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना अयोध्या नगर की पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो जान बूझ कर मिनाल गेट के पास कल दोपहर लोडिंग वाहन द्वारा स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दिया था। बताया जा रहा है कि शादी करने के इरादे से युवक युवती अपनी मर्जी से घर से जा रहे थे।परिवार वालों को पता चलने पर युवती के भाई अंजूम मंसुरी ने देख लिया। गुस्सा होकर लोडिंग वाहन से युवक-युवती की स्कूटी को मुख्य सड़क पर टक्कर मारी, जिससे युवक और युवती बुरी तरह घायल हो गये। दोनों घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उक्त घटना पर अपराध क्रमांक 143/22 धारा 294, 323, 506, 3 307 ,34 भादवि का दर्ज किया गया हैं।
घटना के बाद cctv फुटेज के आधार पर आरोपी अजीम मंसूरी पिता शरीफ मंसूरी उम्र 29 साल निवासी 1574 पानी की टंकी के पास झंडा चौक खानूगांव थाना कोहेफिजा इलाके से एवं आरोपी ऑटो चालक रवि रंगीलेपिता छोटेलाल उम्र 26 साल निवासी झुग्गी नंबर 556 भूतनाथ मंदिर के पास संत रविदास नगर थाना गोविंदपुरा को गिरफ़्तार कर वारदात में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा एमपी 04 जीबी को जप्त कर लिया गया है।
उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी श्री नीलेश अवस्थी के निर्देशन में उप निरीक्षक विनोद कुमार पन्थी, प्रधान आरक्षक नीलेंद्र, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक संतोष, महिला आरक्षक रेखा की रही सराहनीय भूमिका रही है।
