आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पंजाब जीत के विजयोत्सव तथा होली मिलन समारोह के रूप में हुआ आयोजित | New India Times

यूसुफ खान, धौलपुर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पंजाब जीत के विजयोत्सव तथा होली मिलन समारोह के रूप में हुआ आयोजित | New India Times

आम आदमी पार्टी धौलपुर के कार्यकर्ता जयपुर में स्टेचू सर्किल विडला ऑडिटोरियम में राज्य-स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए। यह राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पंजाव जीत के विजयोत्सब तथा होली मिलन समारोह के रूप में आयोजित हुआ। साथ ही आप के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में नवनियुक्त राज्य के चुनाव प्रभावी विनय मिश्रा जी द्वारा राज्य और जिले स्तर की समस्त कार्यकारिणियों को भंग करने का ऐलान कर राज्य में नए सिरे से नवीन कार्यकारिणियों बनाने और योग्य कार्यकर्ता को पार्टी में आगे बढाने पर विशेष जोर दिया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में सोमबीर तोमर, मुवीन अहमद फारुखी, पंकज शर्मा, अब्दुल साजिद, तयुम खान, अनूप शर्मा, महेंद्र सिंह परमार, छिद्दू बाबा, महेश शर्मा, नरेंद्र गर्ग, साबिर खान, नावेद खान, मिर्जा कयुव वेग, सब्बीर खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article