मध्य प्रदेश सामान्य वर्ग कल्याण आयोग की भोपाल में आयोजित बैठक में बुरहानपुर के महेंद्र जैन व मेहुल जैन ने की सहभागिता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश सामान्य वर्ग कल्याण आयोग की भोपाल में आयोजित बैठक में बुरहानपुर के महेंद्र जैन व मेहुल जैन ने की सहभागिता | New India Times

म.प्र. राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग भोपाल के बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में व संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग जिला बुरहानपुर की डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी डाबर के मार्गदर्शन में बुरहानपुर के वरिष्ठ सामजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन एवं मेहुल जैन ने भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में 23 एवं 24 मार्च 2022 को सहभागिता की। इस का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा मध्य प्रदेश राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चौबे की अध्यक्षता में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में म.प्र. शासन के मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। इस अवसर पर कई विभागों के प्रमुख सचिव एवं रिटायर्ड वरिष्ठ कमिशनर एवं सचिव रेंक के अधिकारियो के साथ साथ म.प्र. राज्य के समस्त जिलो के 2 – 2 प्रतिनिधि इस कार्यशाला अवसर पर उपस्थित थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा की मुझे सामान्य वर्ग की भी चिंता है। इसी हेतु इस आयोग का गठन कर बहुत सी सुविधाओ का लाभ सामान्य वर्ग को भी उपलब्ध करवाना चाहता हूँ. इस कार्यशाला को आहूत करने का मुख्य ऊदेश्य ही यही है की आप सभी लोगो के सम्पूर्ण राज्य से सुविचार उपलब्ध हो जिन पर चिंतन और मनन किया जाकर इस बारे में विचार विमर्श किया जाकर सामान्य वर्ग को लाभ पहुचाया जा सके l इस अवसर पर बुरहानपुर जिले के प्रतिनिधि महेंद्र जैन एवं मेहुल जैन ने भी अपने लिखित विचार सामान्य वर्ग के बारे में लिखकर प्रेषित किये हैं.
आयोग के अध्यक्ष शिवकुमार चौबे ने कहा की आने वाले समय में मै समय समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से विचारो के आदान प्रदान से आयोग के माध्यम से एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को जल्द से जल्द प्रेषित करूँगा, ताकि सामान्य वर्ग को सभी वर्गों की तुलना में बराबरी से लाभ प्राप्त हो। आयोग के गठन का यही उद्देश्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article