आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी का सघन डिजीटल मेम्बरशिप अभियान आज दिनांक से आगामी 31 मार्च तक सम्पूर्ण जिले में जारी रहेगा। इस डिजीटल सदस्यता अभियान में कांग्रेस के प्रत्येक स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एन.एस.यू.आई, युवा कांग्रेस व आई टी सेल के सहयोग से डिजीटल सदस्यता दिलाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने राजीव भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जानकारी देते हुये बताया कि आगामी 6 दिनों तक कांग्रेस का डिजीटल सदस्यता अभियान युद्व स्तर पर जारी रहेगा जिसमें बूथ, क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्लाक व जिले के पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने डिजीटल सदस्यता की अनिवर्यता बताते हुये कहा कि आगामी समय में कांग्रेस संगठन व अन्य चुनाव होने जा रहे हैं यदि कांग्रेस का कोई भी सदस्य डिजीटल सदस्यता ग्रहण नहीं करता है तो वह संगठन य अन्य चुनावों में चुनाव लडने के लिये पात्र नहीं माना जावेगा।
श्री ओक्टे ने आगे बताया कि इस डिजीटल सदस्यता अभियान के अंतर्गत लिंक प्राप्त होने के उपरांत चीफ इनरोलर बनाये जायेंगे चीफ इनरोलर फिर इनरोलर बनायेंगे इसके उपरांत इनरोलर डिजीटल सदस्य बनायेंगे इस प्रक्रिया में एनराइड फोन के माध्यम से सदस्य का फोटो या सेल्फी लेकर सम्पूर्ण विवरण भरा जावेगा। सदस्य द्वारा प्रस्तुत जानकारियों की जांच के उपरांत उसे सदस्यता प्रदान की जावेगी।
राजीव भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक को छिंदवाडा जिले के सदस्यता प्रभारी पंकज शर्मा व आशीष सिकन्दरापुरे ने भी सम्बोधित किया तथा प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया. इस अवसर पर सदस्यता ट्रेनर राहुल ने वीडियो के माध्यम से सदस्यता प्रक्रिया को स्क्रीन पर दिखाया। विदित हो कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में 65 लाख डिजीटल सदस्य बनाये जायेंगे जिसमें छिंदवाडा जिले की अहम भूमिका रहेगी।
आयोजित बैठक में डिजीटल सदस्यता की अनिवर्यता के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर भी चर्चा की गई जिसमें संभावित तौर पर आगामी मई माह में सम्पन्न होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों में वोटर लिस्ट पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दिये जाने एंव जिले के प्रत्येक ब्लाक व अन्य चर्चित स्थलों पर आयोजित किये जाने वाले धार्मिक आयोजनों में कांग्रेस सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये। साथ ही बैठक में कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान पर भी विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई। विदित हो कि बही के माध्यम से कांग्रेस का सदस्य बनने वालो सदस्यों की सदस्यता बुक 28 मार्च तक जमा हो सकेगी इसके पूर्व तीन चरणो में पूर्ण हुई पुस्तिकाये भोपाल प्रदेश कार्यालय प्रेषित की जा चुकी है।
राजीव भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, जतन उइके, अशोक तिवारी, नंदकिशोर सूर्यवंशी, नरेश साहू, विश्वास कांबे, आनंद बक्षी, घनश्याम तिवारी, निर्मल पटेल, पंकज शुक्ला, शैलू संेगर, कमल मदान, विनोद निरापुर, छोटू पाठक, आनंद राजपूत, जीवन पटेल, कमल राय, कमलभान शाह, राजेन्द्र पटेल, धीरज सूर्यवंशी सहित विभिन्न ब्लाकों से आये ब्लाक अध्यक्ष शहर अध्यक्ष व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.
कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों की बैठक सम्पन्न
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे की अध्यक्षता में आज कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठो की आवश्यक बैठक राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त प्रकोष्ठों द्वारा की गई संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही भावी आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर श्री ओक्टे ने प्रकोष्ठों द्वारा संगठन के हितार्थ किये जाने वाले कार्यों के संदर्भ में उपस्थित सदस्यों को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी इस अवसर पर अपने प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे कार्यों एंव भावी आयोजनो से जिलाध्याक्ष को अवगत कराया।
आयोजित बैठक में गुरूचरण खरे, आनंद बक्षी, फिरोज खान, वासुदेव शर्मा, केशव साहू, अमित सराठे, योगेश राजनकर सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित हुुये.
