मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लगभग 3 माह पूर्व कार्यकारी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए गए श्री उबैदुल्लाह को उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने 21 मार्च 2022 को जारी पत्र अनुसार उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने का फ़रमान जारी किया है। युवा कांग्रेस बुरहानपुर जिला अध्यक्ष कोई जारी अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी की सहमति से उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष घोषित हुए उनसे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है। माना जा रहा है कि युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष उबैदुल्ला जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के गुट से हैं और इस नियुक्ति से यह साबित होता है कि जिले में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अजय रघुवंशी का ही वर्चस्व कायम है।
