राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विज्ञान के प्रयोगों की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विज्ञान के प्रयोगों की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

धार जिला के शासकीय महाविद्यालय मनावर में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लागू नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में सत्र 2021-22 में प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीकॉम एवं बीएससी) के विद्यार्थियो के लिए विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विज्ञान के प्रयोगों की भूमिका” पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पी. के. अग्रवाल, निर्देशक, आईईएचई भोपाल द्वारा इस प्रकार के आयोजन पर शुभकामनाएं दी गई एवं विज्ञान पर आधारित कार्यशाला को विधार्थियों के लिए लाभकारी बताया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आर. सी. पांटेल द्वारा किया गया साथ ही विद्यार्थि को विज्ञान आधारित कार्यशाला एवं राष्ट्रिय शिक्षा नीति के मुख्य उद्देश से अवगत कराया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विज्ञान के प्रयोगों की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित | New India Times

विषय विशेषज्ञ डॉ. पी. के. दुबे, राष्ट्रीय इसी मेंबर आईएपीटी द्वारा व्याखान दिया गया। डॉ. दुबे द्वारा भौतिक शास्त्र विषय पर आधारित सेंटर ऑफ मास, लोरेंज फोर्स आदि को प्रयोगों के माध्यम से समझाया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव द्वारा विज्ञान पर आधारित प्रयोगों का उपयोग कर प्रोजेक्ट की संभावना पर विस्तार से बताता गया। कार्यशाला के अंतिम दिन पर महाविद्यालय से डॉ जितेंद्र सोलंकी द्वारा विधार्थियों को बेसिक भौतिकी पर आधारित प्रकाश के अपवर्तन, एसी मैंस की आवृत्ति गणना, मल्टीपल इमेज का बनना आदि को प्रयोगों के माध्यम से समझाया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश विद्यार्थीयों में विज्ञान के प्रति रुचि बड़ाना, नवीन शिक्षा नीति के तहत प्रोजेक्ट करना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। मुख्य अतिथि का परिचय डॉ. अनिता शर्मा विभागाध्यक्ष भौतिकी शास्त्र एवं सह-संयोजक द्वारा दिया गया। विषय विशेषज्ञ का परिचय डॉ. पूजा शर्मा विभागाध्यक्ष प्राणिशास्त्र, प्रो. ममता भायल एवं प्रो. हेमंत पाठक द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. जितेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया. आभार आईक्यूएसी हेड डॉ. आई. एस. सस्तिया एवं डॉ नूतन राजपूत विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र द्वारा माना गया। कार्यक्रम में ऑफलाइन 70 से ज्यादा विद्यार्थि एवं ऑनलाइन लगभग 50 विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण मध्यप्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से शामिल हुए. महाविद्यालय से समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहें। तकनीकी सहयोग प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. ओम प्रकाश मारू एवं प्रो राजेंद्र बालेश्वर द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article