सिवनी ज़िले से मोहम्मद अरशद खान का आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम में चयन होने से उनके प्रशंसकों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, सिवनी/भोपाल (मप्र), NIT:

सिवनी ज़िले से मोहम्मद अरशद खान का आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम में चयन होने से उनके प्रशंसकों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

सिवनी ज़िले के गोपालगंज से आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान का आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम में चयन होने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया है।

सिवनी ज़िले से मोहम्मद अरशद खान का आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम में चयन होने से उनके प्रशंसकों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान को मुबारक बाद पेश करते हुऐ उनके बचपन के दोस्त एवं ममेरे भाई डॉक्टर मुबीन उर रहमान ने NIT संवाददाता से बात करते हुए उनके बारे में बताया कि उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सिवनी ज़िले से मोहम्मद अरशद खान का आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम में चयन होने से उनके प्रशंसकों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

डॉक्टर साहब ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब से उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वह दिन रात कड़ी मेहनत करके घर में भी निरंतर प्रयास करते रहते थे। वह बहुत ही शालीनता के साथ क्रिकेट की बारीकियों को समझते हुए आगे बढ़े हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article